अर्थ : जिसके भीतर कुछ तत्त्व या सार हो।
उदाहरण :
महात्मा के तत्वपूर्ण कथन से सब प्रभावित थे।
पर्यायवाची : अंतःसारवान, अन्तःसार, अन्तःसारवान, तत्त्वपूर्ण, तत्वपूर्ण
अर्थ : मजबूत शरीर वाला।
उदाहरण :
एक दुबले-पतले पहलवान ने एक तगड़े पहलवान को धूल चटा दी।
पर्यायवाची : अगड़धत्त, अन्तःसार, करारा, तंदरुस्त, तगड़ा, तन्दरुस्त, दृढ़काय, धाकड़, पुष्ट, पृथुल, भैंसा, मोटा तगड़ा, मोटा ताज़ा, मोटा ताजा, मोटा-तगड़ा, मोटा-ताज़ा, मोटा-ताजा, हट्टा कट्टा, हट्टा-कट्टा, हृष्ट पुष्ट, हृष्ट-पुष्ट, हेकड़
अर्थ : मन, बुद्धि और अहंकार का योग।
उदाहरण :
तत्त्वज्ञानियों का अंतःसार उनके वश में होता है।
पर्यायवाची : अन्तःसार
अर्थ : शरीर की वह आंतरिक अमूर्त सत्ता जिसमें भले-बुरे का ठीक और स्पष्ट ज्ञान होता है।
उदाहरण :
अंतरात्मा से निकली आवाज़ सच होती है।
पर्यायवाची : अंतःकरण, अंतःपुर, अंतर, अंतरात्मा, अंतर्घट, अंतर्मन, अंतस्, अन्तःकरण, अन्तःपुर, अन्तःसार, अन्तर, अन्तरात्मा, अन्तर्घट, अन्तर्मन, अन्तस्, जमीर, ज़मीर, जियरा, जिया, योनि, हृदय